हापुड़(अन्नू):भारत विकास परिषद हापुड़ संस्कार ने तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था अध्यक्ष डा. प्रेमलता तिवारी एवम् सांस्कृतिक संयोजक आशा गर्ग ने कहा कि सावन माह में पड़ने वाला यह तीज का त्यौहार बहुत ऊर्जा एवम् उत्साह प्रदान करने वाला होता है।
महिला संयोजिका वंदना गुप्ता एवम् अलका गर्ग ने कहा इस दिन के बाद से त्यौहारों की झड़ी लग जाती है।
डा. आराधना बाजपेई एवम् अर्चना कंसल ने कहा कि रिमझिम बरसात में इस त्यौहार का आनंद ही कुछ और है।चारों तरफ फैली हरियाली की चादर बेहद सुंदर लगती है।शालू गोयल ,सीमा अग्रवाल,उमा गुप्ता ने कहा कि प्रकृति की छटा देखते ही बनती है।पारुल जिंदल,क्षमा माहेश्वरी,ममता अग्रवाल,गरिमा मंजू त्यागी एवम् डा मधुबाला ने कहा कि तीज भारतीय परंपरा एवम् संस्कृति का त्यौहार है।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-https://www.facebook.com/Catererselite

Veg Grill अब दे रहा है FREE HOME DELIVERY. अभी कॉल करें:























