
हापुड़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर: 2 और महिलाएं संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 16
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। जिला अस्पताल से आई जांच रिपोर्ट में दो और महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 से 16 हो गई है।
गौरतलब है कि जिले के गांव धनौरा के निवासी किसान नानक शर्मा की पहले ही स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के सामने संक्रमण को रोकने की बड़ी चुनौती है। अब तक हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा समेत अन्य इलाकों से भी मामले सामने आ चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार आहूजा के अनुसार, दोनों नई संक्रमित महिलाओं की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की लगातार निगरानी कर रही हैं। पीड़ित परिवारों को एंटी-वायरल दवाएं दी गई हैं।
बचाव और स्वास्थ्य विभाग की सलाह:
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है,बाहर निकलते समय, खांसते या छींकते वक्त मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें,बाहर के खाने-पीने से बचें और घर का बना ताजा भोजन ही करे,हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन से अच्छे से धोएं ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365‘





















