
मरीज परेशान, डॉक्टर गायब! आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर CMO की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हर दूसरे घर में बुखार का प्रकोप है और अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है लेकिन इस गंभीर स्थिति के बीच स्वास्थ्य महकमे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर आहूजा ने जब अलीनगर और सिकंदरगेट स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, तो हकीकत उजागर हो गई। अलीनगर केंद्र पर तैनात डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। जब वहां मौजूद स्टाफ से डॉक्टर की गैरहाजिरी पर सवाल किए गए, तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिस पर CMO ने स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
इसके बाद CMO सिकंदरगेट आरोग्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर और स्टाफ मरीजों का इलाज करते मिले। वहां उन्होंने दवाओं के स्टॉक और रजिस्टरों की बारीकी से जांच की।
मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए CMO डॉक्टर आहूजा ने गैरहाजिर डॉक्टर का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है और लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि जवाब सही न मिलने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















