
हापुड़: आर्य नगर में चल रहे गणपति महोत्सव में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लालपार्क वाली गली आर्यनगर हापुड़ में चल रहे गणपति महोत्सव के तीसरे दिन सुबह प्रथम पूजन आरती मुख्य यजमान भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, सदस्या सीता पाण्डेय तथा सायं पूजन आरती मुख्य यजमान महोत्सव सदस्या संगीता शर्मा परिवार द्वारा पूर्ण श्रद्धा के साथ किया गया। व्यवस्थापक मंडल द्वारा ऐसी सुन्दर व्यवस्था किया गया जिससे उपस्थित सभी लोगों को आरती का सौभाग्य प्राप्त हो सके। बुधवार का दिन भगवान गणपति जी का विशेष प्रिय होने से उनकी विशेष प्रिय वस्तुओं से भोग लगाया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। पूजन आचार्य पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले एवं पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री ने पूजन शास्त्रसम्मत रूप से वैदिक मंत्रो द्वारा सम्पन्न कराया। महोत्सव मार्गदर्शक पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने बताया कि गणपति पूजन में दूर्वा, मोदक व केला अवश्य चढ़ाना चाहिए तथा गं गणपतये नमः मंत्रजप और संभव हो तो गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए इस अवसर पर मोक्ष शर्मा, भरत श्रीहान पाण्डेय, पूनम शर्मा, राधा अग्रवाल, हर्षित शर्मा, शौर्य शर्मा, शिल्पी अग्रवाल, कुमुद शर्मा, नमन शर्मा, आरती शर्मा, संगीता शर्मा, सोनिया बजाज,अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















