
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): पुलिस चौकी अयोध्यापुरी, गढ़ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को दी गई चेतावनी जब बेअसर दिखाई दी तो नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम बुधवार की शाम को सड़क पर उतर आई। टीम पुलिस बल, बुलडोजर, ट्रैक्टर ट्राली आदि लेकर अयोध्यापुरी क्षेत्र में पहुंची और सड़क व नालों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई शुरु कर दी जिस वजह से फेबरिकेटिंग का कार्य करने वालों में हड़कम्प मच गया। टीम ने बहुत सारा लोहे का सामान ट्रैक्टर ट्राली में लाद लिया और अतिक्रमणकारी से 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। अतिक्रमण को लेकर टीम की व्यापारियों से नोंकझोंकक भी हुई।
हापुड़ नगर पालिका परिषद में तैनात राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह पुलिसबल के साथ बुधवार को हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर पहुंचे जहां उन्होंने सिनेमा हॉल से लेकर गढ़ गेट चौकी तक अभियान चलाया। सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। टीम की इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा किया। इस बीच नगर पालिका के अधिकारियों ने माइक की मदद से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि सभी अतिक्रमण हटा ले अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम की अतिक्रमणकारियों से जबरदस्त नोकझोंक हुई। इसके बाद टीम ने एक को हिरासत में ले लिया। सड़क पर रखे सामान को टीम ने हटवाया और ट्रैक्टर ट्राली में डालकर जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार प्रताप सिंह, अजय सिंह, राजीव कुमार, विजय प्रकाश त्यागी, पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















