
सिंभावली के सिंघनपुर गांव में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात ले गए चोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे, इसी दौरान चोर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद पीड़ित गुलजार अहमद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके से दो कारतूस भी बरामद किए हैं। ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाने में जुटी है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















