👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई में एक सफाईकर्मी पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया जिससे उसका कान कट गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि मामला तीन जनवरी का है जब गांव अक्खापुर निवासी अमित कुमार गांव फरीदपुर गोसाई में सफाई कर घर लौट रहा था। वह फरीदपुर में सफाई कर्मी के तौर पर तैनात है। लौटते समय धौलाना निवासी राहुल उर्फ नानू फरीदपुर निवासी सुंदर ने मिलकर उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से अमित पर हमला कर दिया जिससे उसका कान कट गया। पुलिस ने मामले में राहुल और नानू को गिरफ्तार कर लिया है।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार























