
बीएसए ने नंगला गज्जू स्थित प्राथमिक विद्यालय में अनियमितता के मामले में प्रधानाध्यापिका रंजना गुप्ता को किया निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के नगला गज्जू स्थित प्राथमिक विद्यालय में बड़ी कार्रवाई की गई है। लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में प्रधान अध्यापिका रंजना गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। मामला 28 जुलाई का है, जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दीपा भाटी ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गई थीं। इसके बाद जब प्रधान अध्यापिका से साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वह न तो संतोषजनक जवाब दे सकीं और न ही जरूरी दस्तावेज पेश कर पाईं। इतना ही नहीं, उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। बाद में मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा। जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल में: शिक्षण सामग्री और खेल सामग्री का रखरखाव सही नहीं था, लाइब्रेरी, लर्निंग कॉर्नर और TLM का उचित उपयोग नहीं हो रहा था,सबसे गंभीर बात—मिड-डे मील से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी विद्यालय में गायब मिले। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी प्रधान अध्यापिका की कार्यशैली और अनियमितताओं को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराईं। इन तमाम सबूतों और शिकायतों के आधार पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधान अध्यापिका रंजना गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही पर यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















