
पांच लाख दहेज न मिलने पर दो सगी बहनों पर ढाए सितम, पति समेत 4 पर FIR दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। गाँव नान की रहने वाली दो सगी विवाहिता बहनों, प्रवेश और राशि ने अपने ससुराल वालों पर 5 लाख रुपये दहेज न देने पर मारपीट करने और घर से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता प्रवेश द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 8 जुलाई 2022 को उनकी और उनकी बहन राशि की शादी साहिबाबाद (गाजियाबाद) की त्रिकूट कॉलोनी के रहने वाले दो सगे भाइयों, देवेंद्र और मोहित से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। बात हद से तब आगे बढ़ गई जब 8 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की और जबरन उन्हें घर से निकाल दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी (CO) मुनीश चंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर देवेंद्र, मोहित, कमलेश और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















