👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है जिसकी अंतिम तिथि 28 जनवरी है। लेखपाल पद पर भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट पर आवेदन लिए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। भर्ती के लिए पीईटी में शामिल होने वाले पात्र आवेदन कर सकेंगे। भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी जो कि दो घंटे और 100 अंकों की होगी जिसमें सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, ग्राम समाज एवं विकास से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि चार फरवरी है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588























