
हापुड़ DSO सीमा चौधरी पर लटकी सस्पेंशन की तलवार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) डॉ. सीमा चौधरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सहारनपुर के सरसावा थाने में उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी, जालसाजी, जमीन से जुड़े विवाद और अन्य आरोपों के मामले के बाद अब विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, शासन पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर सकता है। यदि पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होती है या विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आती हैं, तो उनके खिलाफ निलंबन (सस्पेंशन) जैसी कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।
हालांकि, फिलहाल डॉ. सीमा चौधरी के निलंबन का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट तथा शासन के निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा।
उधर, डॉ. सीमा चौधरी ने अपने ऊपर अपनी मां द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और कानून के अनुसार जांच में पूरा सहयोग करेंगी।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























