
Vector illustration of a bus driver.
परिवहन विभाग ने टीईटी अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाए बसों के फेरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन गुरुवार 2 जुलाई से शुरू हो गया। परीक्षा शनिवार 4 जुलाई तक दो पालियों में चलेगी।
इस बार जिले में केंद्र न बनने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने अलीगढ़, अमरोहा, मुरादाबाद के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र वाले जिलों के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसे में हापुड़ बस अड्डे के साथ ही मोदीनगर बस अड्डे से भी परीक्षा केंद्रों वाले जिलों में बसों का संचालन कराया जा रहा है। बसों का संचालन समयबद्ध ढंग से करने, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था व बस स्टेशन पर सूचना व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की व्यवस्था की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों वाले जिलों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को परिवहन व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























