
मीरपुर कला स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के चेयरमैन पद हेतु रईश को दिया समर्थन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर कला स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति शुक्रवार को समाप्त हो गई। समिति सचिव अनुज सिंह ने बताया कि गांव में आयोजित विशेष बैठक में चार उम्मीदवारों के बीच शिकायतों को लेकर 15 दिनों के अंदर फैसला लेना था। शुक्रवार को हुई बैठक में उम्मीदवारों ने आपसी सहमति से रास्ता निकाला। तीन उम्मीदवारों ने हस्ताक्षर कर रईश अहमद को चेयरमैन पद के लिए समर्थन दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, समिति के चेयरमैन पद के लिए कई बार चुनाव प्रक्रिया चल चुकी थी, लेकिन अब सर्वसम्मति से यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे मामले में हस्तक्षेप करें और चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से पूरा कराएं। साथ ही जल्द से जल्द आधिकारिक परिणाम घोषित किया जाए, ताकि समिति का संचालन सुचारू रूप से चल सके और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वसम्मति से हुआ यह निर्णय विकास कार्यों को गति देगा।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























