
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक पाने वाले खिलाड़ियों को 49 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मिला सीधा अवसर
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा में सीधी भर्ती का रास्ता खुल गया है। खेल विभाग ने विभिन्न विभागों के 49 पदों पर इसके लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक खिलाड़ी आठ अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
क्रीड़ाधिकारी अरुणा ने बताया कि भर्ती के तहत खिलाड़ियों की क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के पांच, उप क्रीड़ाधिकारी के 23, क्रीड़ा अधिकारी के 9, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के तीन, क्षेत्रीय वन अधिकारी के दो, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के दो, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक, खंड विकास अधिकारी के तीन और तथा यात्रीकर-मालकर अधिकारी का एक पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं पदों का विवरण खेल विभाग की वेबसाइट और खेल साथी पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ निदेशक खेल उत्तर प्रदेश, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को आठ अगस्त शाम पांच बजे तक भेजना होगा। भर्ती के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों तथा एक सितंबर 2020 या उसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, विश्व चैंपियनशिप (चार वर्ष के अंतराल पर आयोजित), एशियाई खेल अथवा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीत चुके हों।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























