
👁 14 views Views
सौलाना के युवक का शव गौतम बुद्धनगर में मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव सौलाना में 19 वर्षीय युवक का शव गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रणवीर सिंह ने बताया कि युवक ग्रेटर नोएडा स्थित एक मोटर गैरेज में काम करता था और रोजाना बाइक से नौकरी पर जाता था। बीते बुधवार को वह काम पर गया लेकिन घर नहीं लौटा। युवक का शv जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शव कब्जे men लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















