
👁 11 views Views
पलवाड़ा में व्यक्ति को सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा गांव में एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर एक शख्स को गिराकर उसकी पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
फिलहाल मारपीट की वजह क्या थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















