
हापुड़ के साहबजादे शराब पीते पकड़े गए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पुलिस ने खुलेआम शराब पीते हुए हापुड के साहबजादे को पकड़ लिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 28 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की देर रात तक की।
बता दे कि हापुड का अतरपुरा चौपला,देवनंदिनी फ्लाई ओवर के नीचे,पुरानी मेरठ रोड,रेलवे पार्क का इलाका ऐसे स्थान है जहां लोग बेधड़क होकर शराब पीते है।इसके अतिरिक्त शराब बिक्री के ठिकाने के आस-पास सडक पर खडे लोग शराब पीते रहते है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















