
हापुड़ में लज्जापुरी की पेठ को लेकर नगर पालिका सख्त, दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को लज्जापुरी में लगने वाली पेठ को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर पालिका के अधिकारियों ने मकान मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति अपने मकान के बाहर या नाले के ऊपर दुकान नहीं लगवाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, नाले और सड़क किनारे दुकानें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
इसी को लेकर शनिवार को नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया और दुकानदारों तथा मकान मालिकों को चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को पेठ के दौरान अतिक्रमण न हो, इसके लिए निगरानी रखी जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















