
👁 10 views Views
अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवाः राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामला सड़क हादसे का माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसके सिर पर गंभीर चोट मिली। आशंका है युवक सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























