
बाबूगढ़: हादसे में महिला का गर्भपात, चालक पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर चौराहे के पास एक कार और बाइक की हुई टक्कर के मामले में महिला का गर्भपात हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के थाना सेहरा क्षेत्र के गांव भवन बहादुर नगर के निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को उनका बेटा विवेक चौधरी अपनी गर्भवती बहन स्वाति के साथ अस्पताल से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था कि बाबूगढ़ में हाईवे पर चौराहे के पास गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए। हादसे में स्वाति का गर्भपात हो गया जिसके बाद पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























