
पापड़ उद्यमियों के लिए 28 जुलाई को कलैक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक व्यंजन कार्यकम योजना संचालित की गयी है। जिसके अन्तर्गत जनपद हापुड़ हेतु पापड़ व नमकीन उत्पाद को चिन्हित कर सम्मिलित किया गया है। ओ०डी०ओ०सी उत्पाद के अन्तर्गत चिन्हित पापड़ व नमकीन उत्पाद व्यंजनों की शेल्फ लाईफ में अभिवृद्धि, ईको फेन्डली, सुरक्षित व स्मार्ट पैकेजिंग की ग्राहयता को उत्पादकों में प्रोत्साहित करने, क्यूआर कोड़, न्यूट्रिशियन लेबलिंग, प्रैकेजिंग प्रणाली विकसित करने तथा जनपद के पापड़ उत्पाद को वृहद बाजार उपलब्ध कराने के उददेश्य से दिनांक 28.07.2026 को वर्कशॉप का आयोजन कराया जाना प्रस्तावित है। कार्यकम पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 5.00 बजे तक विकास भवन सभागार में आयोजित किया जायेगा।
तत्कम में जनपद के सभी ओ०डी०ओ०सी० उत्पाद एवं पैकेजिंग कार्य में कार्यरत उद्यमियों से अनुरोध है कि विकास भवन सभागार हापुड़ में पापड़ एवं पैकेजिंग उद्यमियों हेतु आयोजित वर्कशॉप में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। वर्कशॉप में उद्यमियों हेतु ऋण एवं पैकेजिंग कार्य की जानकरी उपलब्ध करायी जाएगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























