
संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओ ने गुरू रविदास जी के आदर्शो व सिध्दांतो पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यशाला को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हापुड जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी व जिला पंचायत प्रशासक रेखा नागर ने सम्बोधिय करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि संत के विचारों ने सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और संगठन की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा दी।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के आदर्श हम सभी के लिए अनुकरणीय व प्रेरणास्रोत हैं।उन्होने उनके बताए मार्ग पर चलने व समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























