
शनि ग्रह वक्री जाने कब और उपाए ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया पंचांग और वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव 26 /27 जुलाई सोमवार को रात्रि लगभग 1बजकर 30 मिनट बजे भारतीय समय अनुसार मीन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 10/11 दिसंबर दिन गुरुवार को पुनः मार्गी हो जाएंगे। शनि वक्री का सामान्य प्रभाव वैदिक ज्योतिष के अनुसार पुराने अधूरे कार्य, कर्ज़ और कानूनी मामलों की समीक्षा का समय रहेगा !मेहनत का फल मिलने में विलंब हो सकता है,लेकिन ईमानदार परिश्रम व्यर्थ नहीं जाता।नौकरी और व्यापार में अनुशासन तथा धैर्य की परीक्षा हो सकती है।अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।जिन लोगों ने ईमानदारी और नियमों का पालन किया है, उन्हें लंबे समय में लाभ मिलने की संभावना रहती है!वहीं गलत कार्यों के परिणाम सामने आ सकते हैं। ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया इस अवधि में प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ पुस्तक से करें,शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें ! या शनिवार को “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें।पीपल के वृक्ष के नीचे शनिवार को सरसों के तेल का दीपक सूर्यास्त के बाद जलाएं ।जरूरतमंदों की सेवा करें तथा काले तिल, उड़द या लोहे का दान श्रद्धानुसार करें।सत्य, अनुशासन और धैर्य का पालन करें।वर्त्तमान समय में कुम्भ,मीन,एवं मेष राशि वाले शनि के साढ़ेसाती से प्रभावित हैं !और सिंह,धनु राशि वाले शनि के ढईया से प्रभावित हैं !विशेष सावधावी रखें !वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि के वक्री होने को आत्मचिंतन, कर्मों की समीक्षा और अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय माना जाता है। इसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति, दशा और गोचर पर निर्भर करता है। इसलिए सभी लोगों पर एक जैसा प्रभाव नहीं होता।शनिदेव न्याय के लिए जाने जाते हैं ! सत्य, अनुशासन और धैर्य का पालन करें !
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























