👁 0 views Views
सिम्भावली पुलिस ने एक ग्रामीण को 30 पव्वे देशी शराब के साथ दबोच लिया।
पुलिस डिबाई नगर के पास चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक ग्रामीण को पूछताछ के लिए रोक लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का नाम गांव नानपुर का कौशेंद्र बताया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उस ठिकाने का भी खुलासा कर दिया, जहां से वह शराब लाकर बेचता है। परन्तु पुलिस ठिकाने पर हाथ डालने से कतरा रही है।
लॉकडाउन में जनपद हापुड़ में शराब खुलेआम बिक रही है और थाना बाबूगढ़, सिम्भावली व हापुड़ देहात के अन्तर्गत शराब के ठेकों का भौतिक सत्यापन कराया जाना जरुरी है। शराब की बिक्री के पीछे आबकारी विभाग की मिलीभगत उजागर हो रही है।

























