
👁 19 views Views
सड़क हादसे में सुल्तानपुर निवासी युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी युवक की हापुड़-मेरठ बॉर्डर पर कार की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर का रहने वाला अल्तमश बाइक से मेरठ जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित गांव पांचली के पास एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार का हाल जानने के लिए गया था। अस्पताल से वापस लौटते समय हापुड़ मेरठ बॉर्डर के पास उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अल्तमश की मौके पर मौत हो गई। मृतक का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447





















