
हापुड़: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दिल्ली निवासी राहगीर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बाईपास पर मंगलवार की रात सड़क पार करेगा अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की जेब से पुलिस ने दस्तावेज और 41000 रुपए नगद बरामद किए हैं। मृतक की पहचान प्रेम गिरी निवासी शॉप लक्ष्मी मार्केट मुनिरका, साउथ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की रात का है। प्रेम गिरी मंगलवार की रात सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच जारी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















