
लायंस क्लब हापुड़ द्वारा निःशुल्क “Children Eye Vision” नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ के स्थायी सेवा प्रोजेक्ट “Children Eye Vision” के अंतर्गत लायनिस्टिक वर्ष 2026–27 का प्रथम निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं दृष्टि परामर्श शिविर डॉ. मयंक पब्लिक स्कूल, राधापुरी, हापुड़ में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में 365 बच्चों की जांच की जिसमें 42 बच्चों में दृष्टि दोष निकला उनको आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कैंप के चेयरमैन लायन सचिन सिंघल ने कहा कि बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उचित परामर्श उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब हापुड़ का लक्ष्य जनपद के अधिक से अधिक विद्यालयों में ऐसे निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर प्रत्येक बच्चे तक इस सेवा का लाभ पहुँचाना है, ताकि कोई भी बच्चा केवल समय पर जाँच के अभाव में दृष्टि संबंधी समस्या का शिकार न हो। सभी स्कूलों से अनुरोध है कि वह इस कैंप को अपने परिसर में जरूर लगाए इसके लिए वह हमारी लाइंस क्लब की PST टीम एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन एव को चेयरमैन से संपर्क कर सकते हैं।
शिविर के सफल आयोजन में को-चेयरमैन लायन प्रणव आर्या का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन राजीव सिंघल, सचिव लायन गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन आदित्य, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन डॉ. डी.के. वशिष्ठ, लायन अखिलेश गर्ग, लायन शरद गर्ग तथा लायन रमन गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
यह सेवा शिविर लायन अनिल अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित किया गया। लायंस क्लब हापुड़ ने विद्यालय प्रबंधन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर संचालित करने का संकल्प दोहराया।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























