
आंगनवाड़ी केंद्र सुविधा से लैस हों:डीएम
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषाहार वितरण, कुपोषण की स्थिति, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण एवं लाभार्थियों के सर्वेक्षण की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पोषाहार वितरित किया जाए। मेन्यू के अनुसार गर्म भोजन एवं टी०एच०आर० का वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनका विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण जागरूकता बढ़ाई जाए। सभी केंद्र समय से खुलें। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनुपस्थित कार्यकत्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच एवं पोषण परामर्श कराया जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप पर डेटा की एंट्री समय से की जाए। लाभार्थियों का सत्यापन एवं आधार सीडिंग पूर्ण की जाए। शिकायतों का निस्तारण 7 दिनो में किया कराना सुनिश्चित करें।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















