
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित विकास ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने बैंक कर्मियों व अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी। इस दौरान बैंक कर्मियों ने भी नन्ही छात्रा बहनों को उपहार दिए जिन्हें पाकर सभी बहने काफी खुश हो उठी।
बैंक ऑफ़ इंडिया, ब्रांच बाबूगढ़ के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि विकास ग्लोबल स्कूल की छात्रों ने उन्हें रक्षा का सूत्र बांधा है। उन्होंने अपनी बहनों को आश्वास्त किया कि उनकी बैंकिंग संबंधित समस्याओं को वह हमेशा प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
छात्राओं ने बताया कि बैंक कर्मियों को राखी बांधकर व काफी गर्व महसूस कर रही हैं। इस अवसर पर माहौल थोड़ा भावुक हो गया।
इस दौरान विकास ग्लोबल स्कूल से शिक्षिका माही, बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से प्रबंधक मेघा शर्मा, प्रबंधक आशीष कुमार, सहायक प्रबंधक निशा, सहायक प्रबंधक खिलेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, सत्येंद्र सिंह, वतन, लखन आदि उपस्थित रहे।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695
























