हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आदि पवार ने एथलेटिक्स और शॉटपुट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस अवसर पर आदि पवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है। दरअसल हरिद्वार के लक्सर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में आदि पंवर ने हिस्सा लिया जिसने एथलेटिक्स और शॉटपुट में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आदि पवार की इस सफलता पर स्कूल के अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, निदेशक नदीश गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमानी शर्मा, दिनेश सिंघल आदि शिक्षकों व छात्रों ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है कि आदि पवार छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















