हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आने वाले त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस ने शराब तस्करों के पेच कसने के लिए कवायद शुरू कर दी है। हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 27 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कुंवरपाल पुत्र हरचरण निवासी गांव ददायरा थाना हापुड़ देहात है। आरोपी पर देहात हापुड़ थाने में चार मुकदमे पंजीकृत हैं।
आपको बता दें कि देहात पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उसने ददायरा चौराहे के पास से अवैध शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा। गुरुवार को पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी के कब्जे से 27 पव्वे बरामद हुए हैं।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















