हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श नगर निवासी चंद्रशेखर ने अपनी बेटी का दहेज उत्पीड़न करने तथा हत्या के प्रयास के मामले में बेटी के ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंद्रशेखर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी उत्तराखंड निवासी सिद्धार्थ के साथ लगभग दो साल पहले हुई थी। शादी में 48 लाख रुपए खर्च हुए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसी बीच सिद्धार्थ ने उसकी बेटी का गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों इकट्ठा हुए। इसके बाद परिजन भी गढ़ से उत्तराखंड पहुंचे और अपनी बेटी को वापस ले आए। 1 अक्टूबर को आरोपी पक्ष के लोग गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे जहां उन्होंने 20 लाख रुपए दहेज की मांग की। इसी दौरान बेटी पर जानलेवा हमला भी किया जिसके बाद चंद्रशेखर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






















