👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक खेतों में पराली जलते हुए दिखाई दिए जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। यह तस्वीर गुरुवार की है जब पराली जलाई गई जिससे जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पराली जलाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी चोरी छिपे पराली जलाई जा रही है। धौलाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपने गांव की वीडियो बनाई है जहां पर कुछ लोगों द्वारा पराली जलाई जा रही है।





















