👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में बुधवार की रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया जहां से चोर 2500 रुपए की नकदी व दवाईयां और अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकान के संचालक ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मेडिकल स्टोर के संचालक आसिम निवासी गांव सिखेड़ा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह रात में मेडिकल स्टोर को बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह आकर देखा तो मेडिकल स्टोर का ताला टूटा पड़ा था जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर पता चला कि चोर इस दौरान दवाइयां और 2500 की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















