हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बुखार से हुई मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था जिसकी मौत से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें कि गांव झड़ीना निवासी सोनू सिंह का बेटा वीर चार दिन पहले बुखार की चपेट में आ गया था जिसे परिजनों ने एक झोलाछाप के यहां उपचार करने के लिए भर्ती कराया। आराम नहीं पड़ने पर उसे गढ़मुक्तेश्वर के चिकित्सक के यहां उपचार कराने के लिए भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















