
स्कूटी सवार को रोकना पड़ा भारी, यातायात पुलिसकर्मियों से युवक की नोकझोंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव ट्याला में चेकिंग दौरान एक स्कूटी सवार को रोकना यातायात पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। इस दौरान युवक की पुलिसकर्मियों से काफी देर तक नोकझोंक हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला क्या है उसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है लेकिन चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने युवक से कुछ पूछा तो उसके बाद मामला गर्मा गया और कहासुनी शुरू हो गई जिसने नोकझोंक का रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब चेकिंग के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने एक स्कूटी सवार युवक को रोका और जरूरी जानकारी मांगी लेकिन युवक किसी बात से नाराज होकर भड़क गया और पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगा। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























