
स्काउट्स एवं गाइड्स को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के जैन कन्या पाठशाला में गुरुवार को एक विशेष समारोह आयोजित किया गया।समारोह में जिलाधिकारी कविता मीना मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची।समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जिलाधिकारी ने ऐतिहासिक जंबूरीषमें प्रतिभाग करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल त्यागी ने कहा कि
स्काउटिंग बच्चों और युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सेवा भावना का विकास करती है।
आज के समय में, जब हम सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों में गिरावट की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक मूल्यों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। स्काउटिंग बच्चो को जिम्मेदार, संवेदनशील एवं जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























