
👁 31 views Views
शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापना स्थगित होने से रोष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा प्रस्तावित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापना रोके जाने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। यह प्रतिमा हापुड़ के रेलवे रोड पर फ्रीगंज तिराहे पर स्थापित की जानी थी जिसके लिए परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी थी।
ब्राह्मण समाज के नेता नानक चंद्र शर्मा ने परिषद में एक आरटीआई लगाकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की स्थापना के प्रस्ताव से लेकर निर्णय स्थगित किए जाने तक समस्त जानकारी मांगी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























