हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली विकास खंड के गांव सिखैड़ा मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने खेल मैदान का फीता काटकर उद्घाटन किया और खेल मैदान परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि खेल मैदान के शुरू होने से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे का अवसर मिलेगा। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डा, हरित कुमार, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, जिला पचांयत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिहं, ग्रामीण उपास्थित थे।
किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapur news):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में किसान हित की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक…
Read more
























