
गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र मेः मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम भदस्याना के पंचायत घर में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेत्री नैना गुर्जर के नेतृत्व मेः ग्रामीणो ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।
इस शुभ अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हवन-पूजन का आयोजन किया गया और ग्रामवासियों ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर आयोजित हवन मे सभी ने आहुतियां डाली और भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे में सपा समर्थको ने प्रसाद ग्रहण कर सपा की नीतियों मे पूर्ण आस्था जताई।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























