हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त की और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिषेक वर्मा ने क्षेत्र में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान हापुड़ के कप्तान ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, अस्थाई चौकियों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र और धौलाना थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त भी की और बडौदा सिहानी में कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाई गई अस्थाई चौकी का हापुड़ के कप्तान ने जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। दिन-रात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं जिसका जायजा हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लिया।






















