पापड़नगरी, केसरिया नगरी में तब्दील चप्पे-चप्पे पर पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ होकर अपने गन्तव्य की और बढ़ते हुए कांवड़ियों के सैलाब से हापुड़ भगवान भोले के भक्ति रस में डूब गया है। हर तरफ से बम-बम भोले के जय उद्घोष से नगर गूंजायमान है। हापुड़ से चारों तरफ जाने वाली सड़कों पर केसरिया वस्त्रधारी कांवड़ियों के सैलाब को देखकर यदि हम हापुड़ को इस वक्त केसरिया नगर लिख दें तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही होगी।
हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों के सैलाब के दर्शन हेतु गढ़ रोड व मेरठ रोड पर श्रद्धालुओं का तांता लगा है। इस मार्ग पर सर्वाधिक सुविधाओं से लैस कांवड़ सेवा शिविर हापुड़ के उद्यमियों द्वारा लगाया गया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का सैलाब बुलंदशहर, खुर्जा की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि बृजघाट जिससे मिनी हरिद्वार कहा जाता है, से गंगाजल लेकर कांवड़िए दिल्ली की ओर बढ़ रहे है।
जनपद हापुड़ के तीन सौ किलो मीटीर लम्बे मार्ग से गुजर रहे कांवड़िए पुलिस व श्रद्धालुओं के श्रद्धाभाव से पूरी तरह प्रसन्न नजर आ रहे है। पुलिस गश्त के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों की मदद से कांवड़ मार्ग पर नजर रखे है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























