
नशे के सौदागर को चार साल की सजा
हापुड, सीमन (ehpurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बरामद होने केे मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2022 में अभियुक्त साजिद से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 315/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बाबूगढ़ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदम में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 04 वर्ष का कठोर कारावास व 500/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध साजिद पुत्र अनवार निवासी कस्बा व थाना नौहझील जनपद मथुरा है।

















