
धान किसान फसल बीमा कराएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ़ 2026 में जनपद में अधिसूचित फसल धान है। धान की प्रीमियम धनराशि 1714.00 रूपये प्रति है० तथा इसकी बीमितं राशि 85700.00 रूपये प्रति है० है। जो ऋणी किसान भाई अपनी फसल का बीमा कराना चाहते है वह 10 सितम्बर 2026 तक फसल बीमा अवश्य करा लें। जिन ऋणी किसान भाइयों को फसल बीमा का लाभ लेना है, वो कृषक भाई अपने से सम्बन्धित के०सी०सी० बैंक में जाकर अनिवार्य रूप से फसल बीमा करा लें।
नोट :- ऋणी कृषकों हेतु फसल बीमा कराने की अन्तिम तारीख 10-09-2026 है। कृषक अपनी फसल की क्षति के नुकसान की शिकायत करने के लिए फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नं० 14447 एवं जिला समन्वयक श्री अमित कुमार, मो०नं० 8090980967, श्री धीरेन्द्र सोलंकी, मो०नं०-9756482038 तहसील हापुड़ एवं गढ़मुक्तेश्वर, श्री देशराज सिंह, तहसील धौलाना मो०नं० 9873087500, पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















