हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जीएस विश्वविद्यालय के अंर्तगत संचालित जीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन और स्मार्टफोन पाकर खुश हुए। छात्र जिला हापुड़ में राष्टीय राजमार्ग – 09 पर स्थित जीएस विश्वविद्यालय के अंर्तगत संचालित जीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण हेतु स्वामी विवेकानन्द सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर का शुंभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग (प्राचार्य, जीएस मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल) ने किया। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर डॉ. नितिन कुमार पाठक एस मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक मुकुल शर्मा, हिमाद्री कलिता (प्रधानाचार्या, जीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग) एवं कुलसचिव विकास शर्मा, जीएस मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के द्वारा स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राएं खुषी से झूम उठे। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग ने छात्र-छात्राओं को युवा शक्ति से तकनीकी क्षेत्र में उन्नति करने क साथ-साथ सामाजिक समरता के लिए अनवरत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा युवा शक्ति के योगदान से ही देश आगे बढ़ सकता है। युवा भविष्य का निर्माता होता है। युवा अपने दृढ संकल्प से ही परिवर्तन लाता है। उन्होने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया और उप निदेशक मुकुल शर्मा ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्टफोन का सदुपयोग भारत को और अधिक तकनीकी दक्ष बनाने हेतु किया जाये। उन्होने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्टफोन से विद्यार्थी अपने अकादमिक कौशल को ऑनलाईन माध्यम से ओर निपुण बना सके तथा डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर डॉ. नितिन कुमार पाठक ने समाज की उन्नति में युवाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा शक्ति देा और समाज को नए शिखर पर ले जाते है। युवा देश का वर्तमान है, भूतकाल और भविष्य के सेतु भी है। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक है। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग, विशिष्ट अतिथि उप निदेशक मुकुल शर्मा डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर डॉ. नितिन कुमार पाठक, हिमाद्री कलिता (प्रधानाचार्या, जीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग), कुलसचिव विकास शर्मा, कर्मवीर सिंह, सहायक कुलसचिव युनूस खांन, प्रदीप कुमार, शकील अहमद, रविकान्त शर्मा, फहीमुदीन, कुलदीप कुमार, अक्शा जमाल, फरहा उस्मानी, रानी कुशवाह, शिखा चौहान, गजाला परवीन, लोकेन्द्र कुमार व अन्य स्टाफ का योगदान रहा और अभिषेक कुमार, अरशद अली, बाबर अली, अर्पित चौधरी, देव चौहान, कासिम अली, हिमानी, मिताली तोमर, सोनम रानी व मौ. साहिब आदि व अन्य छात्र-छात्राऐं भी उपस्थित रहे और स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्रा अत्यन्त प्रसन्न हुए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























