“लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को फ्रीडम फाइटर का दर्जा दिया जाए”
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सम्पूर्ण देश के आपातकाल (25 जून 1975 से 21 मार्च 1976 ) तक जेलों मे यातनाएं सहन करने वाले राजनीतिक बन्दियों को देश की केंद्रीय सरकार फ्रीडम फाइटर का दर्जा देने की मांग को लेकर देश भर के हजारों लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को धरना देकर देश के प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सरकार को सौपा। हापुड़ के लोकतंत्र सेनानी अशोक कुमार शर्मा, ऋषि पाल, आनन्द आर्य सहित लोकतंत्र सेनानी धरने में शामिल हुए। अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार को सम्पूर्ण देश के लोकतंत्र सेनानियो को फ्रीडम फाइटर का दर्जा देने, लोकतंत्र सेनानियो का एक स्मारक बनवाने, शिक्षा पाठ्यक्रम में आपातकाल के अध्याय को शामिल करने, रेलवे में लोकतंत्र सेननानियों को निशुल्क यात्रा आदि मांगो का ज्ञापन केंद्र सरकार को सौपा गया है। आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों पर हुई कठोर यातनाओं को भुलाया नहीं जाना चाहिए। अब तो अधिकांश लोकतंत्र सेनानी इस संसार से ही विदा हो चुके हैं जो शेष बचे हैं वे भी जीवन के अन्तिम पडाव पर हैं।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























