हापुड़: फ्रीगंज रोड पर भी बेसमेंट में हुआ अवैध निर्माण, कई को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड, पक्काबाग आदि क्षेत्रों में कई ऐसे भवन बने हुए हैं जिनमें बेसमेंट में अवैध निर्माण हुआ है। नियमों के विरुद्ध बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर निर्माण कराकर कानून को चुनौती दी जा रही है। यदि फ्रीगंज रोड की ही बात करें तो यहां लगभग एक दर्जन ऐसे भवन है जिनके बेसमेंट मैं अवैध निर्माण हुआ है। वहीं आपको बता दें कि फ्री गंज रोड पर एक फोम वाला भी है जिसने बेसमेंट में अवैध निर्माण किया हुआ है। ऐसे में प्राधिकरण को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। हालांकि एचपीडीए के सूत्रों ने बताया कि फ्रीगंज रोड पर जिन भवनों के बेसमेंट में अवैध निर्माण हुआ है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इनमें अस्पताल भी शामिल है जहां बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अवैध निर्माण किया गया है। यदि नोटिस का सही समय पर जवाब नहीं दिया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























