जमीन बेचने में धोखाधड़ी के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा










जमीन बेचने में धोखाधड़ी के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली स्थित उपनिबंधक कार्यालय में गांव मंसूरपुर स्थित कृषि भूमि में दो सहखातेदारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने हिस्से की भूमि से अधिक का बैनामा करा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुनील सैनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी देहात क्षेत्र की गांव मंसूरपुर में कृषि भूमि है। जिला बुलंदशहर के मुरीदनगर शिकारपुर रोड खुर्जा निवासी करण सिंह भी सह खातेदार थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र जगदीश सैनी व राहुल सैनी के नाम उनके वारिस के रूप में दर्ज हो गए। करण का हिस्सा एक/20 निर्धारित था। इसके बाद उनके दोनों पुत्र में एक/40, एक/40 का भाग हिस्से के रूप में विभाजित हो गया।आरोपियों ने मोहल्ला तगा सराय निवासी योगेश गुलशन त्यागी, आयुष त्यागी, मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी पवन सिसोदिया, मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी परवेज़ के साथ धोखाधड़ी से अपने वास्तविक हिस्से से कहीं अधिक भूमि का बैनामा में करा लिया। जानकारी होने पर 30 नवंबर को आरोपियों से बैनामा निरस्त करने की मांग की जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जगदीश सैनी, राहुल सैनी, योगेश गुलशन त्यागी, आयुष त्यागी, पवन सिसोदिया, परवेज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Admissions Open 2026-27 || SARASWATHI GROUP OF INSTITUTIONS : 8859112733, 9219444898








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!