
सहायता प्राप्त स्कूलों में छह सहायक अध्यापकों का हुआ चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर हापुड़ जनपद के छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन अभ्यर्थियों को अब अभिलेख सत्यापन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए हापुड़ ने बताया कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक परीक्षा वर्ष 2021 के संशोधित परिणाम के आधार पर चयन सूची जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके विषय के अनुसार विभिन्न सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल आवंटित किए गए हैं। चयन अभ्यर्थियों में सामाजिक विज्ञान विषय से केएम प्रिया और अनुष्का चौधरी, हिंदी विषय से अभिषेक रहेला और सना गुल, विज्ञान-गणित विषय से सुमित गोयल और संस्कृत विषय से अनुभा शामिल हैं। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेख, आवेदन पत्र और स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ 11 मई को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























