
हापुड़: तीसरी मंजिल से गिरकर पुताई का काम करने वाले कामगार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में शनिवार की दोपहर एक हादसे में मकान की पुताई कर रहे कामगार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
22 वर्षीय उस्मान निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा पुताई का काम करता था और परिजनों का पालन पोषण करता था। शनिवार की सुबह वह शिवपुरी स्थित एक मकान में पुताई करने गया था। दोपहर के करीब 12:00 बजे मकान की तीसरी मंजिल पर खड़ा होकर पुताई कर रहा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। इस दौरान मकान स्वामी और आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर हापुड़ कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225























